बालाघाट: विधायक कार्यालय के पास ट्रांसफार्मर में आग, राहगीरों में फैली दहशत
भीषण गर्मी के बीच शनिवार दोपहर जय स्तंभ चौक से गर्रा मार्ग के मध्य स्थित कांग्रेस विधायक मधु भगत के आवासीय कार्यालय के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। दोपहर करीब 3 बजे ट्रांसफार्मर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग और दमकल