टीकमगढ़: पन्या में सड़क हादसा: गाय से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल, झांसी रेफर
पन्या गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार बाइक अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक अनिकेत रैकवार गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया जा रहा है कि अनिकेत टीकमगढ़ से अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए झांसी रेफर कर दिया।