कोटकासिम: चामरौदा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर में सहमति से भूमि विभाजन का निस्तारण हुआ, खातेदारों को मिली राहत
ग्राम पंचायत चामरोदा में सोमवार दोपहर 1:00 बजे आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में उपखंड अधिकारी सतवीर यादव की अध्यक्षता में सह खातेदारी भूमि विभाजन का प्रकरण मौके पर निस्तारित कर खातेदारों को राहत प्रदान की गई। शिविर के दौरान ग्राम बोलनी निवासी लालचंद एवं धर्मवीर ने अपनी सह खातेदारी भूमिका आपसी सहमति से विभाजन करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था।