थरथरी: पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष पिंकी कुमारी ने किया झंडोतोलन, समर्थकों के बीच घड़ियों का किया वितरण
पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष पिंकी कुमारी ने शुक्रवार की सुबह साढ़े 9 बजे अपने कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोतोलन किया। इस दौरान राष्ट्रगान और देशभक्ति नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। झंडोतोलन के बाद पूर्व जिप अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ बैठक कर अपने चार साल में किये कार्यो को जनकारी दिया। साथ ही सभी समर्थकों को दीवाल घड़ी वितरण किया।