थरथरी: करौटा-राजगीर मार्ग पर भेड़िया गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एएसआई की मौत
करौटा राजगीर टूरिस्ट वे पथ पर चंडी थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव के पास सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे अज्ञात वाहन केI चपेट में आने से बाइक सावार एएसआई की मौत हो गयी। मृतक नवादा जिला के मुफस्सिल थाना में पदस्थापित एएसआई जितेंद्र कुमार सिंह के रूप में किया गया। घटना के सबन्ध में थानाध्यक्ष ने बताया कि एएसआई जितेंद्र कुमार सिंह मुफ्फसिल थाना से घर जा रहा था।