गया टाउन सीडी ब्लॉक: डायग्नोस्टिक संचालक से ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार
गयाजी। शहर के रामपुर थाने की पुलिस टीम ने डायग्नोस्टिक संचालक कुंदन श्रीवास्तव से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में तीन अपराधियों को धर दबोचा है। पकड़े गए अपराधियों में शेरघाटी थाना क्षेत्र का रहने सुबोध कुमार विकास कुमार सहित इमामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत का संजीत कुमार शामिल है। इसकी जानकारी आज दिनांक 24 अप्रैल शुक्रवार की शाम 5 बजे दी गई है।