तुरकौलिया: चैलाहा वार्ड 14 महादलित टोला में महादलित लोगों के लिए बने घर की दीवारों में दरार आई, छत का हिस्सा टूटकर गिर रहा है
चैलाहा वार्ड 14 में महादलित लोगो के लिए बने घर की दिवारो में आई दरार,छत का हिस्सा टूट कर गिर रहा है। पब्लिक एप्प की टीम से शनिवार बात करते हुए राजद नेता सदरे आलम ने बताया कि घर रहने लायक नही है। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। करीब 24 वर्ष पूर्व सरकार द्वारा 205 परिवारों को पक्का मकान दिया गया था। बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने कहा कि हम इसकी जांच करेंगे।