मंडला: ग्राम पंचायत टिकरवारा में कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण सुना
Mandla, Mandla | May 31, 2026 ग्राम पंचायत टिकरवारा में रविवार को 12 बजे केबिनेट मंत्री संपतिया उइके और ग्रामीणजनों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उनके विचारों पर चर्चा की।