बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के शहरी सरमेरा पथ पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट, गंभीर रूप से हुआ जख्मी
Barh, Patna | Apr 17, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के शहरी सरमेरा पथ पर लरीबर के पास रोड कर्मचारी संजय पासवान के साथ मारपीट एवं छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने तीन की संख्या में आकर उनके साथ मारपीट की तथा मोटरसाइकिल, घड़ी तथा नकदी सभी लूट लिए। सुबह 9 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान मालिक बमबम कुमार ने बताया कि पीड़ित अपने स्टाफ को घर छोड़कर देर रात वापस लौट रहा था।