तरारी: कोयल-कुसमी मोड़ के समीप नहर से ससुराल जाने के लिए निकले युवक का शव व बाइक बरामद, हत्या की आशंका के चलते सड़क जाम
सिकराहटा थाना क्षेत्र के कोयल-कुसमी मोड़ के समीप बाड़ी नहर से ससुराल जाने के लिए निकले युवक का शव एवं उसकी बाइक बरामद हुआ है। घटना को लेकर आसपास के इलाके अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं मृतक के ससुराल वालों द्वारा उसे मारकर बाइक सहित नहर में फेके जाने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के बरीसवन गांव वार्ड नंबर 16 निवासी वीर