तिरोड़ी: कोसुंबा-बांडारेव सड़क मार्ग अधूरा होने से ग्रामीण परेशान, लोक निर्माण विभाग कर रहा बचाव
तिरोड़ी तहसील के अंतर्गत आने वाली कोसुंबा से बांडारेव सड़क का पुनरुद्धार कार्य मार्च माह से शुरू हुआ था। करीब 4 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर केवल गिट्टी डालकर काम अधूरा छोड़ दिया गया है। जिससे राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बिछी नुकीली गिट्टी से पैदल चलना मुश्किल हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के टायर पंचर हो रहे हैं, मशीनरी खराब ह