मोदनगंज: एनएच 33 पर झुनकी पुल के पास ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पुलिस पर अपराधियों को न पकड़ने का आरोप
जहानाबाद बिहार शरीफ एन एच 33 सड़क पर लगातार हो रही छीनतई की घटना से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर दिया जिसके कारण सड़क पर 2 घंटे तक आवागवन वाधीत रहा। बाद में पुलिस पदाधिकारी का पहुंचने के बाद समझाने बुझाने के बाद ग्रामीण माने और सड़क से जाम हटाया।