धौलपुर: कैथरी रिसॉर्ट के पास 10 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
रविवार शाम को निहालगंज थाना क्षेत्र के कैंथरी रिसोर्ट के पास एक 10 वर्षीय बालक ने घर की खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन बालक को अचेत अवस्था में लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे थे। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखव