धौलपुर: शांतिकुंज कॉलोनी में खेलते समय 10 वर्षीय बालक का गले में कपड़े सुखाने वाली रस्सी का फंदा लगा, हुई मौत
धौलपुर शहर के निहालगंज शहर की कॉलोनी शांतिकुंज में रविवार शाम को छत पर खेलते समय 10 साल के मानव के गले में कपड़े सुखाने वाली रस्सी कस गई। वह वहीं रस्सी में उलझकर फंदे पर झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आनन-फानन परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया हे