धौलपुर: शहर की ईदगाह परिसर में नमाज अदा कर धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार, सांप्रदायिक सौहार्द की दिखी मिसाल
जिलेभर में सोमवार को सुबह ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। ईद के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह में शहर काजी मतीन खां गौरी के साथ ईद की नमाज अदा कर अमन चैन और मुल्क में शकून की दुआ मांगी। ईदुल फितर पर जिले भर में ईद के पर्व को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ था। इस दौरान हिन्दू समाज के लोगो द्वारा ईदगाह पहुंच कर मुस्लिम