धौलपुर: महाराजपुर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 2 चचेरे भाइयों की हुई दर्दनाक मौत
शहर के सदर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम नेशनल हाईवे 44 स्थित महाराजपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 2 जनों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल धौलपुर की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतकों के भतीजे अभिषेक ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके दोनों चाचा मोहन प्