मोठ: मोठ कस्बे में डीजल लेने जा रहे दो युवकों पर हमला, बाइक सवार चार बदमाशों ने लाठी-डंडों से किया पीट
Moth, Jhansi | Jun 3, 2026 झांसी के मोंठ कस्बे में डीजल लेने जा रहे दो युवकों पर बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मोंठ-भांडेर रोड स्थित दूध डेयरी के पास की है। दोनों घायलों को सीएचसी मोंठ में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी