जमुई: छापेमारी करने गई पुलिस और बालू माफिया के बीच मुठभेड़, अपर थानाध्यक्ष एस डीपीओ ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | Mar 1, 2025 मलयपुर थाना क्षेत्र के पताैना व दौलतपुर नदी घाट के बीच अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी करने शनिवार कि सुबह 9 बजे के करीब गई मलयपुर थाने की पुलिस व बालू माफियाओं के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में मलयपुर थाने के प्रधानाध्यक्ष महेश सिंह बाल-बाल बच गए। जिसकी जानकारी दोपहर अपने कार्यालय में सीडीपीओ सतीश सुमन ने दी है।