गंगोलीहाट: ग्राम चौड़ा में धूमधाम से मनाया गया 'आठूं गमरा' पर्व, पूर्व विधायक मीना गंगोला ने जताया आभार
गंगोलीहाट के ग्राम चौड़ा में पारंपरिक 'आठूं गमरा' झांकी निकाली गई। पूर्व विधायक मीना गंगोला सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ लोक संस्कृति का उत्सव धूमधाम से मनाया गया।