जलालाबाद: आढ़तियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली रोकने को लेकर किसान कल्याण महासंघ ने जलालाबाद मंडी में किया अनिश्चितकालीन धरना
शाहजहांपुर जनपद के नवीन गलियां मंडी समिति जलालाबाद में किसान कल्याण महा संघ के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष रिजवान खान के नेतृत्व में मंडी समिति के गेट के सामने एकत्रित हुए और सोमवार कlको सेवर 10:00 बजे धरना प्रदर्शन पर बैठ गए।किसानों ने वहां पर जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगे पूरी करने की मांग उठाई। उनकी प्रमुख मांग है खरीद पर अवैध अनाज की कटौती रोकी जाए