जलालाबाद: परशुरामपुरी जलालाबाद में अक्षय नवमी के अवसर पर निकाली गई दिव्य संकीर्तन परिक्रमा यात्रा, भगवान परशुराम के लगे जयकारे
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद मेंआज रविवार कार्तिक मास की नवमी तिथि पर अक्षय नवमी के शुभ अवसर पर हर वर्ष की बात सवेरे 4:00 से लेकर दिन के 11:00 तक दिव्य संकीर्तन परिक्रमा का आयोजन किया गया।इसमें सैकड़ो की संख्या में भक्तों व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दिव्या संकीर्तन यात्रा का शुभारंभ भगवान परशुराम धाम मंदिर से हवन पूजन के साथ शुरू हुआ।