जलालाबाद: तहसील क्षेत्र के युवकों के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, आईजी के आदेश पर सीओ की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है, पुलिस महानिरीक्षक बरेली के आदेश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी की जांच के उपरांत जलालाबाद थाना पुलिस ने धनपाल पुत्र स्वर्गीय दलपत सिंह निवासी मोहल्ला अम्बेडकर नगर आदि ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।