बहोरीबंद: बहोरीबंद में किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य पर ज़ोर, HPV वैक्सीनेशन को लेकर SDM की अहम बैठक
कटनी जिले के बहोरीबंद जनपद सभागार में एसडीएम राकेश चौरासिया की अध्यक्षता में HPV वैक्सीनेशन को लेकर अनुभाग स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ अभिषेक कुमार, बीएमओ डॉ. आनंद अहिरवार, बीआरसी प्रशांत मिश्रा सहित संकुल प्राचार्य, छात्रावास अधीक्षक और महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर मौजूद रहीं।