इंदौर: रिटायर्ड थाना प्रभारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की, फिनिक्स मॉल के पास हुई घटना
Indore, Indore | Feb 23, 2025 इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के फिनिक्स मॉल के पास संदीप परिस्थितियों में पूर्व रिटायर्ड थाना प्रभारी की मौत का एक मामला सामने आया है। जिसमें बताया जा रहा है कि रिटायर्ड थाना प्रभारी विजय मिश्रा अपने बेटे टहल कर आने की बात कह कर घर से निकले थे। जिसके बाद कई बार उनके बेटे अमित ने जब उन्हें फोन किया तब भी उन्होंने फोन नहीं उठाया।