इंदौर: शादी में जा रहे व्यक्ति से तीन बदमाशों ने मोबाइल और नकदी लूटकर हुए फरार, स्कीम नंबर 114 की घटना
Indore, Indore | Feb 23, 2025 इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 114 में रहने वाले भास्कर रघुवंशी बस स्टेशन पैदल जा रहा था। इस दौरान तीन बदमाश पीड़ित भास्कर के पास पहुंचे और उनको गाली देने लगे। जिसका विरोध जब फरियादी ने किया, तो उन्होंने इसी बात को लेकर पीड़ित को डरा धमका कर उसकी जेब से हजारों रुपए नगदी लेकर भाग निकले।