#रामनगर के मोती महल, #बम्बाघेर में बीते दिनों से गोह के दिखने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ था, #अचानक गोह को देखकर वार्ड के निवासी दहशत में आ गए थे।
#सभासद पारस गोला ने बताया कि #सर्प विशेषज्ञ अर्जुन कश्यप की तत्परता से गोह को सुरक्षित पकड़ लिया गया। सभासद को लगातार शिकायतें मिल रही थीं, सूचना मिलते ही गोह को सुरक्षित पकड़ा और बाद में गोह को आबादी से दूर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
#गोह पकड़े जाने के बाद मोहल्लेवासियों ने सभासद और अर्जुन कश्यप का आभार जताया।
#uttrakhand #Ramnagar #Nainital