खलीलाबाद शहर कोतवाल जयप्रकाश दुबे की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद ने साइबर ठगी की शिकार एक महिला को राहत दिलाते हुए 11 हजार रुपये की धनराशि उसके खाते में वापस कराई गई। यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल ने बुधवार सायं 6:30 बजे दी है।