मोहनलालगंज: गोसाईंगंज पुलिस ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली, मिठाई और पटाखे बांटकर बांटी खुशियां
गोसाईंगंज थाना पुलिस ने दीपावली के अवसर पर बच्चों के साथ त्योहार मनाकर खुशियां बांटीं। पुलिस टीम ने बच्चों को मिठाई, पटाखे और उपहार वितरित किए। अचानक मिले उपहार और मिष्ठान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिसकर्मियों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पुलिस के इस आत्मीय प्रयास से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।