भंडरिया: भंडरिया में आबकारी विभाग की छापेमारी, दो जगहों से शराब बरामद, दो को पूछताछ के लिए ले गई टीम
भंडरिया में शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदिरा गांधी चौक के आसपास कई दुकानों और घरों में छापेमारी की। इस दौरान दो अलग-अलग जगहों से अंग्रेजी शराब और बीयर की बोतलें बरामद होने की बात सामने आई है। आबकारी अधिकारियों ने बरामद शराब को प्रथमदृष्टया नकली बताया है। कार्रवाई के दौरान टीम दो लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ गढ़व