ग्वालियर गिर्द: स्कूटर की डिक्की में गांजा सप्लाई करते युवक गिरफ्तार, केस दर्ज
थाटीपुर पुलिस ने क्षेत्रीय कार्यालय नगर निगम के बैरक के पास से एक्टिवा सवार एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके स्कूटर की डिक्की से गांजे की कई पुडिया बरामद हुई है। घटना की कायमी रविवार रात पुलिस ने की है। पुलिस के मुताबिक भीमनगर थाटीपुर में रहने वाला रिंकू आदिवासी गांजा सप्लाई करता है इस सूचना पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी और माल सहित उसे गिरफ्तार कर लिया है।