मुगलसराय: मुगलसराय में 'ऑपरेशन दहन' के तहत 528 किलो गांजा जलाकर किया गया नष्ट
मुगलसराय में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम 05 बजे ‘ऑपरेशन दहन’ चलाया। इस अभियान के तहत विभिन्न मामलों में जब्त कुल 528 किलोग्राम गांजे को औद्योगिक क्षेत्र की चिमनी भट्टी में जलाकर नष्ट किया गया। लंबे समय से पुलिस अभिरक्षा में रखे गए इस मादक पदार्थ को समाप्त कर पुलिस ने नशा कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है।