हरसूद: पुत्रदा एकादशी के अवसर पर पुत्र के जन्मदिवस पर किया गायत्री हवन का आयोजन
Harsud, Khandwa | Aug 23, 2026 रविवार को पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर वार्ड क्रमांक 9 में एक पिता द्वारा अपने पुत्र के जन्म दिवस के अवसर पर गायत्री हवन का आयोजन किया गया। गायत्री हवन एवं पूजन संतोष मालवीय, शिव मालवीय, सोहन सिसोदिया, हुकुम पटेल, शिवनारायण सेन सहित अन्य गायत्री परिजनों द्वारा संपन्न कराया गया।