लखीसराय: भामाशाह जयंती समारोह को लेकर नया बाजार मुख्य मार्ग पर प्रचार-प्रसार तेज
लखीसराय। राष्ट्रभक्ति एवं दानवीर भामाशाह जयंती समारोह के आयोजन को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। साहू समाज परिवार की ओर से आगामी 10 मई को आयोजित होने वाली भव्य शोभा यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार की पूर्वाह्न 10:45 पर नया बाजार मुख्य मार्ग पर वाहन के माध्यम से प्रचार प्रसार करते हुए देखा गया।