धार: जन कल्याण अभियान को लेकर जिले के 1520 ग्रामों में मॉनिटरिंग के लिए सेक्टर व क्लस्टर प्रभारी नियुक्त करने के आदेश जारी
Dhar, Dhar | Dec 10, 2024 मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक आयोजित किये जाने के निर्देश जारी किया है। उक्त निर्देशानुसार जिले में विशेष अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियो के लिये भारत सरकार एवं राज्य शासन की चिन्हित हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।