धार: अमझेरा में श्री कृष्ण रुखमणि हरण स्थल पर 11 दिसंबर को गीता जयंती महोत्सव का होगा आयोजन, SDM ने तैयारी का लिया जायजा
Dhar, Dhar | Dec 10, 2024 प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश अनुसार संपूर्ण मध्यप्रदेश मे गीता जयंती उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इसी क्रम मे ग्राम अमझेरा स्थित अति प्राचीन श्री कृष्ण रुखमणि हरण स्थल अमका झमका माता मंदिर अमझेरा पर कल 11 दिसंबर को एकदिवसीय आयोजन के अंतर्गत बाबा खाटूश्याम कि भजन संध्या का आयोजन होगा।