धार: धार एसपी के निर्देश पर तिरला में पुलिस ने साइबर अपराध, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "साइबर अपराध, नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान" के तहत पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस ने थाना तिरला क्षेत्रान्तर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में विशेष जागरुकता अभियान के अन्तर्गत छात्राओ को सायबर क्राईम, नशामुक्ति व यातायात के नियमों से संबंधित जानकारी प्रदान की।