पिपरा: अररूआ खुर्द जामा मस्जिद निवासी रविया खातून इंटर साइंस परीक्षा में जिला टॉप टेन में शामिल
Pipra, Palamu | May 31, 2025 जैक द्वारा जारी किया गया इंटर साइंस रिजल्ट में स्थानीय सीता प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा रविया खातून ने 91.2 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप टेन में 9वीं स्थान प्राप्त किया है। उसे कुल 456 अंक प्राप्त हुआ है। रविया खातून शहरी क्षेत्र के अररुआ खुर्द जामा मस्जिद के समीप निवासी अपने नाना हाजी इलियास हुसैन के घर रहकर पढ़ाई करती है। शनिवार के शाम 6 बजे जानकारी दिया।