पिपरा: एमवीएस क्रशर प्लांट पर टैंकर चालक की करंट लगने से हुई मौत, मुआवजे के लिए 20 घंटे तक शव रखकर डटे रहे परिजन
Pipra, Palamu | May 22, 2025 क्रशर प्लांट पर डीजी जेनरेटर में डीजल डालने के क्रम में करंट लगने से एक टैंकर चालक की, मौत हो गयी। घटना पीपरा थाना क्षेत्र के धुसरूवा (घासीखाप) मौजा स्थित एमवीएस क्रशर प्लांट कि है। टैंकर चालक की पहचान सीताराम यादव के 35 वर्षीय पुत्र राजेंद्र यादव के रूप में की गयी है।मृतक छतरपुर थाना क्षेत्र के दिनादाग गांव का रहने वाला था। घटना बुधवार देर शाम में हुई।