पिपरा: विद्युत विभाग ने हरिहरगंज शहरी क्षेत्र में NH-139 किनारे जर्जर पोल व तार बदलने का कार्य शुरू किया
Pipra, Palamu | May 27, 2025 विद्युत विभाग ने हरिहरगंज शहरी क्षेत्र में एनएच 139 किनारे स्थित जर्जर बिजली खंभों तथा तार बदलने का कार्य मंगलवार के शाम 4 बजे प्रारंभ कर दिया है। जर्जर पोल व तार रहने से हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। साथ ही सड़क के किनारे पोल होने से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसे बदलने के लिए वर्षों से मांग की जाती रही है।