पिपरा: हरिहरगंज में चोरों का आतंक, शिवानी मोबाइल दुकान से ₹90 हजार की चोरी
Pipra, Palamu | May 18, 2025 हरिहरगंज थाना के शहरी क्षेत्र में चोरी के वारदातों के कारण लोगों में चोरों के डर का माहौल पाया जा रहा है। जिसका उदाहरण है की बीते 6 दिनों में चोरों ने तीन बार मोबाइल दुकान में चोरी की घटना का अंजाम दिया है। इस संबंध में शिवानी मोबाइल दुकान के प्रोपराइटर शंकर मेहता ने बताया कि बीते 12 मई की रात उसके दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना का अंजाम दिया है