पिपरा: हरिहरगंज NH-139 से बिजली पोल हटाने के लिए भाजयुमो नेता राजीव रंजन ने सीओ को सौंपा ज्ञापन
Pipra, Palamu | May 24, 2025 हरिहरगंज शहरी क्षेत्र के एनएच 139 मेन रोड बाजार से बिजली पोल को हटाने को लेकर समाजसेवी सह भाजयुमो नेता राजीव रंजन ने हरिहरगंज सीओ मनीष कुमार सिन्हा को ज्ञापन सौंपा है। जानकारी देते हुए शनिवार के शाम 6 बजे राजीव रंजन ने बताया कि सड़क पर बिजली के खंभे होने के कारण आमजन को ट्रैफिक जाम की समस्या से प्रतिदिन परेशान होना पड़ता है।