देहरादून: SSPअजय सिंह ने पुलिस कार्यालय देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम की ली बैठक,ऑपरेशन मुक्ति अभियान पर हुई चर्चा
एक मार्च 2024 से शुरू हो रहे *"आपरेशन मुक्ति"* अभियान की तैयारियो के मद्देनजर SSP देहरादून अजय सिंह ने पुलिस कार्यालय देहरादून में एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम की मीटिंग ली। मीटिंग में अभियान के दौरान बाल-भिक्षावृत्ति और बालश्रम पर प्रभावी रोकथाम, बच्चों के साथ होने वाले अपराधों, जनता द्वारा भिक्षावृत्ति को बढावा न दिये जाने के निर्देश दिए गए।