देहरादून: हिमाचल में क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कहा, लोकतंत्र के लिए दुखद घटना
हिमाचल में क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कहा हिमाचल में जो कुछ भी हुआ है वह लोकतंत्र के लिए एक दुखद घटना है वहां का नेतृत्व मैनेजमेंट को करने में असफल रहा है। हिमाचल में जो कुछ हुआ है उसको नेतृत्व देख रहा है। भारतीय जनता पार्टी जिस तरीके से एक चुनी हुई सरकार को गिराने का काम कर रही है। साथ ही इनकम टैक्स ईडी का प्रयोग कर रही है।