मोतिहारी: अखिल भारतीय पान महासंघ और इंडियन इंकलाब पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में बड़ा बरियारपुर में बैठक आयोजित की गई
अखिल भारतीय पान महासंघ व इंडियन इंकलाब पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में बड़ा बरियारपुर में बैठक की गयी। इस दौरान कई अहम फैसले लिए गए और संगठन के विस्तार पर गहन चर्चा की गयी। इस दौरान पार्टी के नये पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया और उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। जानकारी रविवार शाम करीब 04 बजे मिली।