बिहार में पैक्स चुनाव के नतीजों के बीच गया जिले के बेलागंज प्रखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बेलागंज प्रखंड के अंतर्गत आने वाले कोरमथू पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कुंदन कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों से शिकस्त देते हुए एक ऐतिहासिक और प्रचंड जीत दर्ज की है।
कुंदन कुमार की इस एकतरफा और शानदार जीत की घोषणा होते ही पूरे कोरमथू पंचायत और बेलागंज प्रखंड में उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। मतगणना केंद्र के बाहर मौजूद समर्थकों ने गुलाल उड़ाकर, ढोल-नगाड़ों के साथ और गगनभेदी नारों के बीच अपनी खुशी का इजहार किया और नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को मालाओं से लाद दिया !
#bdbiharjharkhand