कांके: रांची एयरपोर्ट पर झारखंड के नये राज्यपाल संतोष गंगवार को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, सीएम हेमंत सोरेन रहे मौजूद
Kanke, Ranchi | Jul 30, 2024 रांची एयरपोर्ट पर झारखंड के नये राज्यपाल संतोष गंगवार को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन मौजूद रहे। वहीं नए राज्यपाल के स्वागत में झारखंड सरकार के कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि संतोष गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं झारखंड के निवर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया।