कांके: रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सीएम ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी विदाई
Kanke, Ranchi | Jul 30, 2024 रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सीएम हेमंत सोरेन ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी। इस मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद नलिन सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन के साथ कई वरीय अधिकारी मौजूद रहें। बता दें कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।