ब्यौहारी: देवलोंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 मवेशियों से भरा ट्रक ज़ब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
देवलोंद पुलिस ने अवैध पशु तस्करी पर कार्रवाई करते हुए चंदोला फॉरेस्ट बैरियर के पास ट्रक पकड़कर 13 भैंस व 23 पड़वा समेत कुल 36 मवेशी जप्त किए। आरोपी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। लगभग 19.70 लाख की संपत्ति जप्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।मामले में मंगलवार शाम 6 बजे पुलिस ने खुलासा किया है।