दिल्ली में प्रदर्शन से पहले MP में कार्रवाई: ग्वालियर, भोपाल और इटारसी में ट्रेन से उतारे गए प्रदर्शनकारी...
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे मध्यप्रदेश के युवाओं को लेकर शुक्रवार को हलचल देखने को मिली। जानकारी के मुताबिक, CJP के प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे कई प्रदर्शनकारियों को MP पुलिस ने ग्वालियर, भोपाल और इटारसी में ट्रेन से उतार दिया। ग्वालियर से भी बड़ी संख्या में युवा रेलमार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, पुलिस ने किन कारणों से प्रदर्शनकारियों को ट्रेन से उतारा और आगे उन्हें जाने की अनुमति मिली या नहीं, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को लेकर मध्यप्रदेश में चर्चा तेज हो गई है।