चरपोखरी: विदाई में छलके जज़्बात: बीडीओ मोनिका कुमारी हुईं भावुक, कहा- चरपोखरी हमेशा याद रहेगा
चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायती राज भवन में शनिवार की शाम 4:00 के करीब आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह उस समय भावनाओं से भर उठा, जब प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनिका कुमारी अपने संबोधन के दौरान भावुक हो गईं। तीन वर्षों तक चरपोखरी में सेवा देने के बाद जब उन्होंने विदाई के शब्द बोले, तो पूरे सभागार में एक अलग ही माहौल बन गया।